फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water

शहर के कई टैंकों के पेयजल सैंपल फेल

Sun, 08 Sep 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
water
शिमला। शहर में कई टैंकों से लिए गए पेयजल सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। आईजीएमसी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कैलस्टन और नॉल्जवुड टैंक के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन

दो सितंबर को इन टैकों से सैंपल भरे गए थे। इनके अलावा तारा माता मंदिर टैंक बीसीएस के भी सैंपल सही न आने पर इसके दोबारा सैंपल भरे गए हैं। बरसात के दौरान पिछले दो महीने में अब तक कई पेयजल टैंकों के सैंपल जांच में फेल हो चुके हैं। हालांकि, पेयजल कंपनी का कहना है कि कैलस्टन और नॉल्जवुड टैंकों के दोबारा लिए गए सैंपल सही पाए गए हैं। वहीं, जो सैंपल फेल हुए हैं, उसका कारण पानी में गाद का मिलना है। बारिश के बाद गिरि और गुम्मा परियोजना में गाद आ रही है जिसके कारण पानी दूषित हो रहा है। कंपनी का कहना है कि फेल पाए गए सैंपल में भी हैपेटाइटिस जैसा बैक्टीरिया नहीं पाया गया है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने एहतियात के तौर पर लोगों को उबालने के बाद ही पानी पीने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन

शहर को मिला 51.24 एमएलडी पानी
बरसात थमने के बाद शहर के लिए पेयजल सप्लाई बढ़ने लगी है। दो दिन से शहर के लिए 50 एमएलडी से ज्यादा पानी की सप्लाई मिली है। शनिवार को 51.13, जबकि रविवार को 51.24 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। ऐसे में कंपनी ने भी शहर के ज्यादातर इलाकों में तय शेड्यूल के मुताबिक रोज पानी देना शुरू कर दिया है। एजीएम राजेश कश्यप का कहना है कि गाद थमने से सप्लाई बढ़ गई है। शहर में अब पानी की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed