{"_id":"5d2f579b8ebc3e6cbb2a538b","slug":"water-shimla-news-sml3007630133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी
Wed, 17 Jul 2019 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गिरि परियोजना में गाद आने के कारण बुधवार को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। छोटा शिमला जोन के चार्ली विला और वर्मा अपार्टमेंट में पानी नहीं आया। पंथाघाटी, देवनगर और सरघीण इलाकों में भी देर शाम तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार को शहर के लिए सभी परियोजनाओं से 42.62 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। गिरि परियोजना से सप्लाई कम रही। 20 एमएलडी की क्षमता वाली इस परियोजना से गाद के कारण शहर को सिर्फ 12.77 एमएलडी पानी मिला है। हालांकि, बुधवार को पंपिंग सामान्य रही। ऐसे में वीरवार को शहर में शेडयूल के मुताबिक ही सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन