फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water rate not Increased in shimla

राहत : राजधानी में अभी महंगा नहीं होगा पानी

Mon, 06 Sep 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
water rate not Increased in shimla
अप्रैल 2019 में आखिरी बार बढ़ी थी पेयजल दरें, अभी इनके अनुसार ही जारी होंगे बिल
विज्ञापन

अप्रैल की बैठक में भी कंपनी ने टाल दिया था फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में अभी पेयजल महंगा नहीं होगा। कोरोना की मार झेल रहे कारोबार को देखते हुए पेयजल दरों में होने वाली दस फीसदी की सालाना बढ़ोतरी को फिर से टालने का फैसला लिया है।
ऐसे में शहरवासियों को अभी पुरानी दरों पर ही पेयजल बिल जारी होते रहेंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस महीने होने वाली पेयजल कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक के एजेंडे मेें इस प्रस्ताव को शामिल नहीं किया है। पिछली बीओडी की बैठक में इस प्रस्ताव को अगली बैठक तक के लिए टाल दिया था। यह बैठक अब इस महीने होनी है, लेकिन कंपनी ने इस प्रस्ताव को इस बार एजेंडे में शामिल नहीं करने का फैसला लिया है। सरकार की अधिसूचना के अनुसार हर साल पेयजल दरों में दस फीसदी की बढ़ोतरी होती है। राजधानी की पेयजल व्यवस्था संभाल रही कंपनी भी यह बढ़ोतरी लागू करती है। कोरोना के चलते अप्रैल 2019 के बाद से पेयजल दरों में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। कंपनी ने इस महीने होने वाली बैठक का एजेंडा सभी निदेशकों को भेज दिया है। निदेशक मंडल की यह बैठक नौ सितंबर को प्रस्तावित थी लेकिन सोमवार को यह स्थगित हो गई। अब बैठक की नई तारीख तय होगी।
विज्ञापन

बाहरी क्षेत्रों को महंगा पानी
देने से डिप्टी मेयर नाराज
निदेशक मंडल की पिछली बैठक में शहर से बाहर के उपभोक्ताओं से नगर निगम की तरह पेयजल बिल वसूलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा कनेक्शन लेने के लिए सिक्योरिटी राशि भी 5550 से घटाकर 2550 रुपये करने पर सहमति बनी थी। डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान के अनुसार इसे अभी तक लागू नहीं किया है। कहा कि यह गलत है, इस मामले को अब बीओडी की बैठक में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल दरें बढ़ाने पर अभी चर्चा नहीं : एमडी
पेयजल कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक इसी महीने होनी है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए पेयजल दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को फिलहाल एजेंडे से बाहर रखा है।
-धर्मेंद्र गिल, एमडी पेयजल कंपनी
अभी यह हैं पेयजल दरें
घरेलू उपभोक्ता
स्लैब पेयजल दरें प्रति किलोलीटर
0-20 किलोलीटर 15.95 रुपये
21-30 किलोलीटर 27.50 रुपये
30 किलोलीटर से ज्यादा 49.50 रुपये
नगर निगम से बाहर के घरेलू उपभोक्ता
स्लैब पेयजल दरें प्रति किलोलीटर
0-20 किलोलीटर 36.30 रुपये
21-30 किलोलीटर 55 रुपये
30 किलोलीटर से ज्यादा 77 रुपये
व्यावसायिक उपभोक्ता
स्लैब पेयजल दरें प्रति किलोलीटर
0-20 किलोलीटर 44 रुपये
21-30 किलोलीटर 69.19 रुपये
30-75 किलोलीटर 91.96 रुपये
75 किलोलीटर से ज्यादा 126.50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed