फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   water problem in shimla

Shimla Water Issue: शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी

Wed, 07 Dec 2022 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 12:07 PM IST
सार

 शहर में ज्यादातर स्टोरेज टैंक खाली रहे। शहर के लक्कड़ बाजार, यूएस क्लब, चौड़ा मैदान, बालूगंज, घोड़ाचौकी, अनाडेल, संजौली बाजार, मशोबरा, इंजनघर, बंगाला कालोनी, नवबहार, समिट्री और कनलोग में पानी नहीं आया। 

विज्ञापन
water problem in shimla
water Tap - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 गुम्मा पेयजल परियोजना से राजधानी के लिए मंगलवार को दिनभर पानी की सप्लाई ठप रही। इसके चलते आधे शहर में पानी नहीं आया। शहर के कई इलाकों में आज भी पानी की सप्लाई में कट लग सकता है। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली कट के चलते मंगलवार सुबह 10 बजे ही परियोजना से शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप हो गई। गुम्मा शहर की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना है जिससे 20 एमएलडी से ज्यादा पानी मिलता है।

विज्ञापन


शाम 5 बजे के बाद बिजली सप्लाई सुचारु होने पर इस परियोजना को शुरू तो कर दिया लेकिन रात 8 बजे तक इसका पानी शिमला नहीं पहुंचा। इसके चलते शहर में ज्यादातर स्टोरेज टैंक खाली रहे। शहर के लक्कड़ बाजार, यूएस क्लब, चौड़ा मैदान, बालूगंज, घोड़ाचौकी, अनाडेल, संजौली बाजार, मशोबरा, इंजनघर, बंगाला कालोनी, नवबहार, समिट्री और कनलोग में पानी नहीं आया।
विज्ञापन


पेयजल कंपनी का दावा है कि इन क्षेत्रों में बुधवार सुबह सबसे पहले पानी दिया जाएगा। इसके अलावा जिन इलाकों में मंगलवार को सप्लाई दी गई है, वहां पानी की उपलब्धता होने पर ही बुधवार को पानी दिया जाएगा। कुछेक इलाकों की सप्लाई में कट भी लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed