{"_id":"629e46585ea5e01e746cceb1","slug":"water-problem-in-shimla-shimla-news-sml411293087","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली को छोड़कर पूरे शहर को तीसरे दिन मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली को छोड़कर पूरे शहर को तीसरे दिन मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी पेयजल परियोजनाओं से सप्लाई घटने पर कंपनी ने चार जोन में शुरू की राशनिंग
न्यू शिमला, सेंट्रल जोन में भी तीसरे दिन मिलेगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में फिर से पेयजल संकट गहराने लगा है। संजौली जोन को छोड़कर शहर के बाकी चार बड़े जोन में अब तीसरे दिन पानी मिलेगा। पेयजल कंपनी ने छोटा शिमला, चौड़ा मैदान के बाद अब न्यू शिमला और सेंट्रल जोन में भी पानी की राशनिंग शुरू कर दी है।
इन जोन के सभी इलाकों में एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन पानी मिलेगा। शहर में अब सिर्फ संजौली जोन के इलाकों में ही रोज पानी मिल रहा है। पेयजल कंपनी के अनुसार परियोजनाओं से पानी की सप्लाई घटने के बाद शहर में पानी की राशनिंग शुरू करनी पड़ी है। सोमवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को 42.02 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब चार एमएलडी कम है। सोमवार को भी आधे शहर में ही पानी की सप्लाई दी गई है।
समर फेस्टिवल के लिए हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने से पेयजल खपत दो से चार एमएलडी बढ़ी है। लेकिन सप्लाई बढ़ने की बजाय घट गई है। इससे होटल कारोबारियों की भी परेशानी बढ़ने लगी है। पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि छोटी पेयजल परियोजनाओं में जलस्तर घटने से पंपिंग घटी है। ऐसे में शहर को कम पानी मिल रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि बड़ी परियोजनाओं से सप्लाई बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
इन इलाकों में आज आएगा पानी
शहर के सेंट्रल जोन में सोमवार को सप्लाई नहीं दी गई। इस जोन के रिज, मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार, लक्कड़ बाजार, यूएस क्लब, सब्जी मंडी, कृष्णानगर, लालपानी, बस स्टैंड क्षेत्र में मंगलवार को पानी दिया जाएगा। चौड़ा मैदान जोन में सोमवार को सप्लाई दी गई। यहां मंगलवार को पानी नहीं आएगा। छोटा शिमला जोन के छोटा शिमला बाजार, कसुम्पटी बाजार, लोअर खलीनी क्षेत्र में मंगलवार को पानी दिया जाएगा। संजौली जोन में पहले की तरह सप्लाई जारी रहेगी।
पार्षद बोले, राशनिंग में
ही बीत गए छह महीने
संजौली में रोज, तो हमें क्यों नहीं
शहर के संजौली जोन में रोज पानी मिल रहा है तो बालूगंज या किसी दूसरे इलाकों में तीसरे दिन क्यों सप्लाई दी जा रही है। शहर के सभी इलाकों में एक समान सप्लाई होनी चाहिए। कंपनी यह भेदभाव बंद करे।
-किरण बावा, पार्षद बालूगंज
सदन में भी झूठ बोल रहे अफसर
28 मई को हुए नगर निगम सदन में कंपनी के अफसरों ने शहर में पानी की राशनिंग खत्म करने का दावा किया था। लेकिन सदन के दो तीन दिन बाद ही शहर में फिर राशनिंग कर दी। टुटू मज्याठ में तीसरे दिन पानी मिल रहा है।
-दिवाकर देव शर्मा, पार्षद मज्याठ
तीसरे दिन भी रात को मिल रहा पानी
पेयजल कंपनी को कोई पूछने वाला नहीं। तीसरे दिन भी तय शेड्यूल से पानी नहीं मिल रहा। कैथू में रविवार शाम से रात 12 बजे तक पानी की सप्लाई चलती रही। कंपनी अपनी व्यवस्था सुधारे और नियमित सप्लाई दे।
सुनील धर, पार्षद कैथू