फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water problem in shimla

जलस्तर बढ़ा, लेकिन शहर में जारी रहेगी राशनिंग

Tue, 24 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
water problem in shimla
बारिश से जलस्तर बढ़ा, अब गाद के कारण नहीं बढ़ पा रही पंपिंग
विज्ञापन

शहर में अभी जारी रहेगी पानी की राशनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ने के बावजूद शहर में पानी की राशनिंग जारी रहेगी। भारी बारिश के चलते गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं में मंगलवार सुबह से ही हल्की गाद आ रही है। इससे इन परियोजनाओं में पंपिंग प्रभावित हुई है।
मंगलवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को 41 एमएलडी पानी मिला है। पेयजल कंपनी के अनुसार तय शेड्यूल के मुताबिक आधे शहर में पानी की आपूर्ति दी है। बुधवार को भी आधे शहर में ही पानी दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक जब तक गाद और बिजली कट की समस्या दूर नहीं हो जाती, तब तक शहर में पानी की राशनिंग जारी रह सकती है। हालांकि राहत यह है कि गिरि की तरह कोटी बरांडी और बाकी छोटी परियोजनाओं में बारिश के बाद पानी की मात्रा बढ़ी है। कोटी बरांडी से मंगलवार को चार एमएलडी पानी शहर को मिला है। पहले इससे डेढ़ एमएलडी पानी मिल रहा था। इससे जल्द ही शहर में नियमित सप्लाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार को न्यू शिमला जोन के सेक्टर एक से चार, बीसीएस, डायमंड एरिया, शकराला, विकासनगर, देवनगर, शिवनगर, आंजी, छोटा शिमला जोन के कसुम्पटी बाजार, परिमहल, ऐराहोम, जीवणू कालोनी, खलीनी, संजौली जोन के चलौंठी, ढींगूधार, समिट्री, ढली टनल, नेरीधार, नवबहार, भट्ठाकुफर, नॉर्थ ओक, लक्कड़ बाजार जोन में भराड़ी, कैलस्टन, कुफ्टाधार, केल्टी, शांकली, लक्कड़ बाजार, मशोबरा व्यू, रिचमाउंट, चौड़ा मैदान जोन में अनाडेल, पुलिस लाइन, कोमली बैंक, फागली, रामनगर, समरहिल, कामनादेवी, अपर चक्कर, चौड़ा मैदान, घोड़ा चौकी, संकटमोचन, बालूगंज इलाके में पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed