फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water meter readings domestic consumers will be billed.

पानी बिलों को लेकर अहम फैसला, मीटर रीडिंग पर आएंगे बिल

Thu, 09 Apr 2015 11:28 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
water meter readings domestic consumers will be billed.

राजधानी शिमला के 26 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को दो माह बाद मीटर रीडिंग पर पानी बिल दिए जाएंगे। अप्रैल और मई महीने में नगर निगम घरेलू उपभोक्ताओं को फ्लैट रेट के आधार पर बिल जारी करेगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने राजधानी में पीने के पानी का फ्लैट रेट 250 रुपये प्रति माह तय कर दिया है। 250 रुपये पर 15 प्रतिशत सीवरेज सेस भी देना होगा।

कुल मिलाकर घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल और मई में 287.50 रुपये का बिल प्रतिमाह चुकाना होगा। हाईकोर्ट ने सितंबर 2014 में राजधानी में पानी की दरों को दोबारा निर्धारित करने की अधिसूचना को रद कर दिया था।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने अक्तूबर 2012 में शहर में पानी का बिल फ्लैट कर दिया था लेकिन सरकार से इसकी अधिसूचना जारी नहीं करवाई। हाईकोर्ट से फटकार लगने के बाद नगर निगम ने शहर में पानी के फ्लैट बिल का मामला सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब करीब सात महीने बाद सरकार ने पानी के रेट निर्धारित कर दिए हैं। सरकार के आदेशों में स्पष्ट किया है कि दो महीने तक फ्लैट रेट और उसके बाद मीटर रीडिंग पर पानी बिल देना होगा।

सितंबर 2014 से जारी होने हैं बिल

water meter readings domestic consumers will be billed.

घरेलू उपभोक्ताओं को पीने के पानी के बिल 26 सितंबर 2014 से जारी नहीं हुए हैं। हाईकोर्ट की रोक के बाद से नगर निगम ने बिल जारी करने का काम बंद कर दिया है।

कोर्ट ने नगर निगम को राज्य सरकार से पानी के रेट अधिसूचित करवाने के आदेश दिए थे। इन उपभोक्ताओं से मार्च 2014 तक 209 रुपये प्रति माह के हिसाब से पानी बिल वसूला जाएगा।

इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नगर निगम हालांकि अभी फ्लैट रेट के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं को पानी के बिल भेजेगा लेकिन दो महीने बाद मीटर रीडिंग के आधार पर पानी बिल देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले नगर निगम उपभोक्ताओं को
खराब पड़े मीटरों को ठीक करवाने की मोहलत देगा।

नगर निगम परिधि से बाहर वाले क्षेत्रों के लोगों को सरकार के फैसले से बड़ी राहत मिली है। इन उपभोक्ताओं को अब प्रतिमाह एक हजार का पानी बिल और 15 प्रतिशत सीवरेज सेस चुकाना होगा। उपभोक्ताओं को कुल 1150 रुपये का बिल देना होगा। वर्तमान में शहर से बाहर नगर निगम प्रति माह करीब 1250 रुपये का पानी बिल वसूल रहा है।

सरकार ने नगर निगम को भेजा पत्र

water meter readings domestic consumers will be billed.

राज्य सरकार ने राजधानी में घरेलू उपभोक्ताओं को दिए जाने वाली पीने के पानी के रेट दोबारा निर्धारित करने की फाइल नगर निगम प्रशासन को लौटा दी है।

सरकार से अनुमति मिलने के बाद निगम प्रशासन ने घरेलू उपभोक्ताओं को बीते साल के पानी बिल जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सितंबर 2014 से मार्च 2015 तक के बिल जमा होने के बाद नगर निगम अप्रैल और मई के बिल भेजेगा।

नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि सरकार से आदेश प्राप्त हो गए हैं। बीते साल के बिल जल्द जारी कर दिए जाएंगे। नई प्रक्रिया लागू करने की तैयारियों में जल शाखा जुट गई है। आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया में तेजी आएगी। जल्द ही लोगों को बिल दे दिए जाएंगे। लोगों की सुविधा का ख्याल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed