फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water management companies in Dharamsala and Manali soon

धर्मशाला और मनाली में जल्द बनेंगी जल प्रबंधन कंपनियां

Sun, 04 Aug 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Water management companies in Dharamsala and Manali soon
हिमाचल प्रदेश सरकार

शिमला की तर्ज पर सूबे के शहरी निकायों में जल प्रबंधन कंपनियां बनाने को लेकर शहरी विकास विभाग ने कमर कस ली है। धर्मशाला में शहरी विकास विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव सहित विश्व बैंक और शिमला जल प्रबंधन निगम, स्मार्ट सिटी परियोजना के अलावा नगर निगम धर्मशाला, नगर परिषद मंडी, नूरपुर, कांगड़ा, नेरचौक के अधिकारी और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन की दृष्टि से शहरों को विकसित किया जा रहा है। इसलिए वहां पर जल प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था बेहतर करने पर काम किया जाएगा। शिमला की तर्ज तक जल प्रबंधन कंपनियों के गठन से सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जल प्रबंधन कंपनियों का गठन आगामी 30 साल की जनसंख्या को ध्यान में रख कर किया जाएगा। जल प्रबंधन कंपनियों के दायरे में शहरी निकायों के साथ लगते कुछ गांवों का भी चयन करने का प्रस्ताव है, ताकि वहां पर भी पानी का प्रबंधन और सीवरेज योजना विकसित की जा सके। 
विज्ञापन


शहरी निकायों में मिलेगी पेयजल की बेहतर सुविधा : सरवीण
शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक के साथ मिल कर कार्य करेगी। इसके लिए वर्ल्ड बैंक ने 986 करोड़ का शिमला वाटर सप्लाई और सीवरेज प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की है और प्रोजेक्ट आरंभ करने के लिए पहली किस्त के तौर पर 292 करोड़ रुपये जारी किए हैं। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड शिमला की तर्ज पर ही अन्य शहरी निकायों में भी पेयजल एवं सीवरेज सिस्टम प्रोजेक्ट को आरंभ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी निकाय 31 अगस्त से पहले भेजें प्रस्ताव: सक्सेना
शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि शहरी निकायों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के आपसी सहयोग से ही इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सकता है तथा इस बारे में विस्तार से चर्चा कर 31 अगस्त से पहले प्रस्ताव पारित कर भेजना सुनिश्चित करें। इससे पहले प्रोजेक्ट को लेकर वर्ल्ड बैंक की प्रतिनिधि स्मिता ने भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed