फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water level of the Beas river rise due to flood in Kullu himachal

कुल्लू में बाढ़ के कारण बड़ा ब्यास का जलस्तर, पंडोह डैम से पानी छोड़ने की तैयारी

Fri, 22 Feb 2019 10:50 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Fri, 22 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Water level of the Beas river rise due to flood in Kullu himachal
वीरवार को मंडी और कुल्लू जिलों में हुई भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण मंडी जिला के लारजी डैम से पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पंडोह डैम से भी पानी छोड़ने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, लारजी डैम से अभी मात्र 250 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है जोकि नाममात्र ही है। लेकिन जलस्तर और बढ़ने पर पानी ज्यादा छोड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

पंडोह बांध का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा

Water level of the Beas river rise due to flood in Kullu himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर
लारजी डैम के अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सर्दियों के मौसम में इतना जलस्तर नहीं बढ़ता, लेकिन बारिश अधिक होने के कारण जलस्तर में इजाफा हुआ है जिस कारण पानी छोड़ना पड़ा है। वहीं, पंडोह डैम से भी पानी छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

पंडोह डैम के वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता राजेश हांडा ने बताया कि पंडोह बांध का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। यदि जलस्तर में और इजाफा हुआ तो रात को कभी भी पानी छोड़ना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से ब्यास नदी के किनारे न जाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed