फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water crisis in shimla khadd water spply to people in shimla

पेयजल संकट: दूषित नाले का बीस लीटर पानी 50 रुपये में, बीमारी फैलने का खतरा

Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
water crisis in shimla khadd water spply to people in shimla

पेयजल संकट के बीच राजधानी शिमला में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। शहर में बोझा ढोने वाले कुली इन दिनों नालों का दूषित पानी लाकर बाजारों में बेच रहे हैं। 20 लीटर पानी की गैलन 50 रुपये में बेची जा रही है।

विज्ञापन


शहर के होटलों और ढाबों में नालों के दूषित पानी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। शहर के अधिकतर प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी पीने योग्य नहीं है।

नगर निगम ने बाकायदा इन जल स्रोतों के पानी की जांच कर सैंपल फेल होने के बाद बावड़ियों पर पानी का पीने के लिए इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए हैं।

बावजूद इसके शांकली, रुल्दूभट्टा, खलीनी, विकासनगर और आईजीएमसी नाले से पानी भर कर शहर के बाजारों में बेचा जा रहा है। जल संकट के बीच शहर में जल जनित रोग फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


पिछले कई महीनों से घरों में इमरजेंसी के लिए स्टोर रखे गए पानी का लोग प्रयोग कर रहे हैं। बासी पानी के इस्तेमाल के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed