फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water crises in shimla

आज भी आधे शहर में आएगा पानी

Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
water crises in shimla
छोटा शिमला और कंगनाधार में स्थिति गंभीर
विज्ञापन

गुम्मा से 24 की जगह मिली 12 एमएलडी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में जलसंकट गहरा गया है। छोटा शिमला, कंगनाधार समेत शहर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई। गुम्मा पेयजल परियोजना से पानी की सप्लाई घटने के कारण इन इलाकों में अब चौथे दिन ही पानी मिलेगा।
शहर के बाकी इलाकों में भी तीसरे दिन पानी की सप्लाई मिली है। पेयजल कंपनी के अनुसार गुम्मा पेयजल परियोजना का ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर के लिए कम पानी मिल रहा है। 24 एमएलडी की क्षमता वाली गुम्मा से शुक्रवार को शिमला शहर के लिए 12.26 एमएलडी पानी मिला है। बाकी परियोजनाओं से भी शहर के लिए पानी की सप्लाई घट रही है। शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से शहर को 31.67 एमएलडी पानी मिला है जो सामान्य से करीब 14 एमएलडी कम है। ऐसे में कंपनी अब आधे शहर में ही पानी की सप्लाई दे पा रही है। बिजली बोर्ड और पेयजल कंपनी के अधिकारी शुक्रवार को दराबला पहुंचे और ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काम शुरू करवाया। देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहा। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक किया जा रहा है। शुक्रवार रात तक इसे चालू कर दिया जाएगा। शनिवार से इस ट्रांसफार्मर को पहले की तरह चलाया जाएगा। पेयजल कंपनी का कहना है कि ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद ही गुम्मा से पानी की सप्लाई बढ़ पाएगी। शहर में अभी अगले कुछ दिन लोगों को एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन ही पानी मिलेगा।
विज्ञापन

आज यहां आएगा पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार शनिवार को छोटा शिमला, कंगनाधार, खलीनी, शकराला, कनलोग, जीवणू कालोनी, मैहली, लोअर बाजार, रामबाजार, नाभा, फागली, रुल्दूभट्ठा, कालीबाड़ी, पीएंडटी कालोनी, मशोबरा, सांगटी, संजौली, नालदेहरा, कुफरी, छराबड़ा, इंद्रनगर, हिमगिरी आदि इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed