फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water crices in shimla

Shimla News: शहर से सटी पंचायतों को अब हफ्ते में तीन दिन ही मिलेगा पानी

Sun, 14 Apr 2024 09:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
water crices in shimla
शहर में पानी का नया शेडयूल लागू करने के बाद कंपनी ने पंचायती इलाकों की आपूर्ति में लगाया कट
विज्ञापन

मैहली, सरघीण, शकराला क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के जरिये पानी की आपूर्ति करती है कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सोमवार से पानी का नया शेडयूल लागू हो जाएगा। इसके तहत शहरवासियों को हफ्ते के छह दिन ही पानी की आपूर्ति होगी। एक दिन पानी नहीं आएगा। वहीं, शहर से सटी पंचायतों के सैकड़ों पेयजल उपभोक्ताओं को अब पानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी इन इलाकों में हफ्ते में तीन दिन ही अब पानी देगी। कंपनी के अनुसार कोटी बरांडी से पानी की सप्लाई घटने के बाद यह फैसला लिया गया है।
कंपनी शिमला शहर के अलावा साथ लगती कई पंचायतों के इलाकों में भी पानी की आपूर्ति करती है। मैहली, सरघीण, ब्योलिया आदि इलाकों में जलशक्ति विभाग के जरिये पानी दिया जाता है। अभी तक शहर की तरह इन इलाकों में भी रोजाना पानी की आपूर्ति थी, लेकिन कोटी बरांडी पेयजल परियोजना से सप्लाई घटने के बाद कंपनी ने इन इलाकों की आपूर्ति में भी कट लगा दिया है। अब नए शेडयूल के अनुसार मंगलवार, वीरवार और शनिवार को ही कंपनी इन इलाकों में पानी की आपूर्ति देगी। बाकी चार दिन पानी की आपूर्ति नहीं आएगी। कंपनी से तीन दिन मिली आपूर्ति का आवंटन किस तरह करना है, यह फैसला जलशक्ति विभाग करेगा।
विज्ञापन


आपूर्ति घटने से लोग परेशान
कंपनी से पानी की आपूर्ति घटने के कारण जलशक्ति विभाग की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार विभाग को तीसरे दिन जो पानी मिल रहा है, उससे सभी लोगों को एकसाथ पानी मिलना मुश्किल है। यदि सभी लोगों को पानी देना है तो चंद बाल्टी पानी ही मिलेगा। आने वाले दिनों में यह समस्या गहरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शहर में आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
शहर में भी पानी के नए शेडयूल के अनुसार अब आपूर्ति मिलेगी। सोमवार को शहर के बनरेड़ू, छराबड़ा, मशोबरा, बल्देयां, लक्ष्मी नारायण मंदिर, चलौंठी, अपर खलीनी, लोअर खलीनी, न्यू शिमला सेक्टर एक से चार, मैहली, दाड़नी का बगीचा, सब्जी मंडी, जाखू स्टोक्स प्लेस, कैथू, कामनादेवी क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed