फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Water can be released from Pandoh Dam any time, management issued alert

Mandi News: कभी भी छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी, लोगों को ब्यास नदी से दूर रहने की दी सलाह

Thu, 02 May 2024 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2024 05:59 PM IST
सार

 बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने बताया कि इस संबंध में मंडी जिला प्रशासन, कांगड़ा जिला प्रशासन और ब्यास नदी के किनारे पर बसी पंचायतों को सूचित कर दिया गया है ताकि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके।

विज्ञापन
Water can be released from Pandoh Dam any time, management issued alert
पंडोह डैम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर कहा है कि कभी भी पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार ईजाफा हो रहा है। इस कारण पंडोह डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने बताया कि इस संबंध में मंडी जिला प्रशासन, कांगड़ा जिला प्रशासन और ब्यास नदी के किनारे पर बसी पंचायतों को सूचित कर दिया गया है ताकि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके। इसके साथ ही बीबीएमबी प्रबंधन ने हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों से भी ब्यास नदी किनारे न जाने की अपील की है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें लोगों ने बीबीएमबी प्रबंधन की चेतावनी को अनदेखा किया और हादसे का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed