फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Warning To Teachers on Mid Day Meal Scheme.

हजारों शिक्षकों को अंतिम चेतावनी, मैसेज नहीं किया तो भुगतनी पड़ेगी सजा

Wed, 22 Mar 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Mar 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Warning To Teachers on Mid Day Meal Scheme.

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने हजारों शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। एसएमएस के माध्यम से रोजाना मिड डे मील की जानकारी नहीं देने पर ये नोटिस जारी किए गए हैं। मार्च माह के पहले हफ्ते में निदेशालय ने करीब पांच हजार स्कूलों को नोटिस जारी किए थे।

विज्ञापन


नोटिस जारी होने के बाद करीब एक हजार शिक्षकों ने एसएमएस करना शुरू कर दिया है। लेकिन 3943 स्कूलों के शिक्षक अभी भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। मंडी, कांगड़ा और चंबा जिला के शिक्षक जानकारी देने में सबसे अधिक पिछड़े हुए हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने उपनिदेशकों को डिफाल्टर शिक्षकों की लिस्टें भेज दी हैं। उपनिदेशकों के माध्यम से शिक्षकों को अंतिम चेतावनी के नोटिस जारी होंगे। इस नोटिस के बाद भी जो शिक्षक एसएमएस का प्रयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील परोसा जाता है। अगस्त 2016 से प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मिड डे मील की मॉनीटरिंग करने के लिए डेली रिपोर्टिंग की शुरुआत की है।

यहां देखें किस जिले में कितने स्कूल छिपा रहे जानकारी

Warning To Teachers on Mid Day Meal Scheme.

इसके लिए प्रदेश में एनआईसी ने डेली मिड डे मील आटोमेटिड मील रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। मिड डे मील प्रभारियों को रोजाना की रिपोर्ट एसएमएस के जरिये प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया है।

रिपोर्टिंग को प्रभावी करने के लिए इस एसएमएस सेवा को निशुल्क रखा गया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथारिटी ऑफ  इंडिया ने इस संबंध में हिमाचल को टोल फ्री एसएमएस नंबर दिया है। इस व्यवस्था के लागू होने से निदेशालय को रोजाना यह जानकारी मिलेगी कि कितना खाना बांटा गया। लेकिन इस योजना को सफलतापूर्वक चलाने में कई स्कूलों के शिक्षक बाधक बनकर खड़े हो गए हैं। 

कांगड़ा जिला के 668 स्कूल नहीं दे रहे जानकारी
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में मिड डे मील की शाखा के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक कांगड़ा जिला के 668 स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस दिए गए हैं। मंडी के 657, चंबा के 617, शिमला के 448, सिरमौर के 323, कुल्लू के 294, सोलन के 232

बिलासपुर के 181, लाहौल स्पीति के 172, ऊना के 150, किन्नौर के 155 और हमीरपुर जिला के सबसे कम 46 स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रदेश के 15345 स्कूलों को रोजाना मिड डे मील की एसएमएस के माध्यम से जानकारी देने के लिए पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed