फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Warm welcome to Marshal Khimta who reached the village after winning the gold medal in the MMA competition.

Shimla: एमएमए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक झटकने के बाद गांव पहुंचे मार्शल खिमटा का जोरदार स्वागत

Tue, 12 Dec 2023 02:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

हाल ही में दिल्ली में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट(एमएमए) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक झटकने के बाद मार्शल खिमटा अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर महिला मंडल और ग्रामीणों ने मार्शल की उपलब्धि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। 

विज्ञापन
Warm welcome to Marshal Khimta who reached the village after winning the gold medal in the MMA competition.
मार्शल खिमटा का जोरदार स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

हाल ही में दिल्ली में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट(एमएमए) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक झटकने के बाद मार्शल खिमटा अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर महिला मंडल और ग्रामीणों ने मार्शल की उपलब्धि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने मार्शल का मफलर और फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। रामपुर के छोटे से गांव छलावट के मार्शल खिमटा ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवाया था। युवा खिलाड़ी मार्शल खिमटा ने प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला मंडल भवन छलावट में आयोजित कार्यक्रम में भड़ावली पंचायत के वार्ड सदस्य केके चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने युवा खिलाड़ी मार्शल को

विज्ञापन


बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि पर आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह में पंचायत स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि पंचायत के अन्य युवाओं की भी इससे प्रेरणा मिले। वहीं, महिला मंडल छलावट अध्यक्षा अनिता चौहान ने कहा कि मार्शल आज अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्शल ने न केवल अपने गांव, बल्कि प्रदेश का भी नाम चमकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed