शिलाई में प्रियंका और रितु नेगी का ढोल और नगाड़ों से स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के जकार्ता से 18वीं एशियन गेम्स से सिल्वर मेडल लेकर शिलाई पहुंची कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी और प्रियंका नेगी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
दोनों के स्वागत के लिए शिलाई में सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से स्वागत समारोह करवाया गया। दोनों का ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दोनों को स्मृति चिन्ह, शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिलाई में कबड्डी के पितामह के नाम से मशहूर स्व. हीरा सिंह को भी याद किया गया। इस अवसर पर चूड़ेश्वर सेवा समिति शिलाई इकाई के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने स्वर्गीय हीरा सिंह की पत्नी रुकमणी देवी को सम्मानित किया।
युवाओं की दिया जीत का मंत्र, नशा-मोबाइल की लत न लगाएं
कार्यक्रम के दौरान दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने युवाओं की जीवन में सफलता का मंत्र दिया। दोनों ने कहा कि बड़ों के आशीर्वाद और मेहनत के दम पर हर मकाम को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से बचने की सलाह दी। प्रियंका नेगी ने कहा कि पढ़ाई के बाद खाली वक्त में खेल की तरफ ध्यान दें। खेलों में भी कॅरियर बनाया जा सकता है।
हरियाणा की तर्ज पर सुविधाएं, नकद पुरस्कार दे सरकार
सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने कहा कि शिलाई की बेटियां भारत का सम्मान हैं। उन्होंने प्रियंका नेगी और रितु नेगी को सिल्वर जीत के लिए बधाई देते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी है कि हिमाचल में भी अंतरराष्ट्रीय
स्तर के खिलाड़ियों को हरियाणा की तर्ज पर सुविधाएं और नकद पुरस्कार की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस अवसर पर शिलाई कॉलेज की प्रधानाचार्य निर्मल कमल, प्रदेश क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अतर सिंह नेगी और प्रियंका नेगी के चाचा रंजीत सिंह नेगी भी उपस्थित थे।