फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Waiting for Shimla's Sanjouli Heliport till July

जुलाई तक बढ़ा शिमला के संजौली हेलीपोर्ट का इंतजार

Tue, 27 Apr 2021 01:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Apr 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Waiting for Shimla's Sanjouli Heliport till July
संजौली हेलीपोर्ट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित संजौली हेलीपोर्ट का इंतजार अब और बढ़ गया है। अब इसके जुलाई माह में में शुरू हो जाने के आसार हैं। पिछले दिनों संजौली हेलीपोर्ट का दौरा कर लौटी नागर विमानन महानिदेशालय की टीम ने हेलीपोर्ट में सेफ्टी नेट, बूम बैरियर सहित कुछ अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने को कहा है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ही केंद्र सरकार संजौली हेलीपोर्ट को हरी झंडी दिखाएगी। पर्यटन विभाग ने इन कार्यों को पूरा करने का जून अंत तक लक्ष्य तय किया है। इससे पहले मई माह से संजौली हेलीपोर्ट में हेली टैक्सी की सेवा शुरू करने की तैयारी की थी।संजौली हेलीपोर्ट के शुरू होने पर चंडीगढ़, धर्मशाला और कुल्लू से शिमला तक हेलीकाप्टर से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी शिमला से 20 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से उड़ान हो रही हैं।

विज्ञापन


संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए उड़ान योजना की शेड्यूल फ्लाइट्स के लिए भारत सरकार की मंजूरी भी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिलेगी। पर्यटन विभाग ने केंद्र सरकार के पास इसको लेकर प्रस्ताव भेजा हुआ है। करीब 14 करोड़ की लागत से संजौली-ढली बाईपास पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। आपातकाल सेवा सहित सैलानियों की सहूलियत के लिए शिमला शहर के बीच में हेलीपोर्ट बनाने का सरकार ने फैसला लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार इस प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। बीते दिनों संजौली हेलीपोर्ट पर हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग का ट्रायल भी हो चुका है। हिमाचल सरकार का राजधानी शिमला में अपना हेलीपोर्ट नहीं होने के चलते अभी सेना के अनाडेल मैदान में ही मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरता है। संजौली हेलीपोर्ट शुरू होने से सरकार को अपना अलग हेलीपोर्ट भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed