फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volvo service started from Shimla to Chandigarh airport

शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए वोल्वो सेवा शुरू

Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Volvo service started from Shimla to Chandigarh airport
शिमला के आईएसबीटी बस स्टैंड में शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए वोल्वो को हरी झंडी दिखाकर रवाना - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। क्रिसमस के मौके पर शनिवार को एचआरटीसी ने शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट (मोहाली) के लिए वोल्वो सेवा का शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने टुटीकंडी आईएसबीटी से हरी झंडी दिखाकर वोल्वो को रूट पर रवाना किया। पहले दिन 22 यात्री शिमला से इस वोल्वो में रवाना हुए। परिवहन मंत्री और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने फूल देकर और मिठाई खिलाकर यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने एक करोड़ 24 लाख में खरीदी नई वोल्वो को चंडीगढ़ एयरपोर्ट रूट पर रवाना किया। शिमला से एयरपोर्ट मोहाली का किराया महज 450 रुपये तय किया गया है। जबकि, शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट टैक्सी का किराया 3000 से 3500 रुपये है। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट वोल्वो में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एचआरटीसी ने शिमला शहर में लोकल रूटों पर निशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप, आरटीओ शिमला डीआर धीमान, मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल, उप मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला से दोपहर 12:45, एयरपोर्ट से शाम 7:30 बजे होगी रवाना
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि शिमला आईएसबीटी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए वोल्वो दोपहर 12:45 पर रवाना होगी और शाम 4:30 बजे एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। इस वोल्वो से एयरपोर्ट जाने वाले शिमला के लोगों के लिए 11:30 बजे ढली से संजौली, छोटा शिमला, पुराना बस स्टैंड होते हुए आईएसबीटी के लिए बस चलाई जाएगी। दूसरी बस 11:45 बजे न्यू शिमला (नजदीक डीएवी स्कूल) से खलीनी, कनलोग होते हुए आईएसबीटी जाएगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वोल्वो शाम 7:30 बजे शिमला के लिए चलेगी और रात 11 बजे शिमला पहुंचेगी। वोल्वो के शिमला पहुंचने के बाद आईएसबीटी से एक लोकल बस यात्रियों को ओल्ड बस स्टैंड होते हुए संजौली छोड़ेगी। लोकल बसों में यात्रियों को अपना एयरपोर्ट वोल्वो का टिकट दिखाना होगा, जिसके बाद उनसे लोकल रूट का किराया नहीं वसूला जाएगा।

7 जनवरी से शिमला कटड़ा वोल्वो होगी शुरू
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि 7 जनवरी से शिमला-कटड़ा वाया बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट, जम्मू वोल्वो रवाना होगी। बस किराये में यात्रियों को 35 फीसदी की छूट दी जा रही है। महज 1475 रुपये प्रति यात्री किराया वसूला जाएगा। वोल्वो शिमला से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और सुबह 5:30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से शिमला के लिए वोल्वो की रवानगी का समय भी शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed