फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   volvo bus run illgeal in rampur-delhi rouit

रामपुर-दिल्ली रूट पर हो रहा है अवैध वोल्वो का संचालन

Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
volvo bus run illgeal in rampur-delhi rouit
निगम से 337 रुपये किराया कम, मएचआरटीसी ने पुलिस और परिवहन विभाग से की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की ओर से वोल्वो सेवा शुरू करने के बाद निजी वोल्वो ऑपरेटर ने भी अवैध रूप से वोल्वो शुरू कर दी है। एचआरटीसी की ओर से पुलिस और परिवहन विभाग को अवैध वोल्वो को लेकर शिकायत दी है।
खुलेआम निजी वेबसाइट के जरिये वोल्वो में सीटों की बुकिंग की जा रही है। खास बात यह है कि एचआरटीसी वोल्वो की तुलना में प्राइवेट ऑपरेटर ने प्रति सीट किराया भी 337 रुपये कम रखा है। प्राइवेट आपरेटर अपनी वोल्वो सेवा का खुलेआम सोशल मीडिया पर भी प्रचार कर रहा है जबकि बिना अनुमति यह वोल्वो संचालित की जा रही है। शुरुआत में ऑपरेटर ने रामपुर से वोल्वो सेवा शुरू की थी लेकिन पिछले तीन दिनों से अब यह वोल्वो 20 किलोमीटर आगे ज्यूरी से चलाई जा रही है। बाहरी राज्यों की वोल्वो कांट्रेक्ट कैरेज पर चलाई जाती है, इसकी ऑनलाइन प्रति सीट बुकिंग नहीं की जा सकती। इतना ही नहीं यह सिर्फ ग्रुप को परिवहन सुविधा दे सकती है। यात्रियों की पूरी सूची संबंधित आरटीओ को उपलब्ध करवाना अनिवार्य होता है। बस के परिचालक के पास भी यात्रियों की सूची होना जरूरी है।
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि खुलेआम अवैध निजी वोल्वो का संचालन हो रहा है, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। संयुक्त समन्वय समिति अब अवैध वोल्वो संचालन के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन और पुलिस विभाग से की शिकायत
एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक (डीडब्ल्यू तारादेवी) पवन शर्मा ने बताया कि अवैध वोल्वो संचालन के खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर ने परिवहन और पुलिस विभाग को शिकायत दी है। नियमों को ताक पर रख कर वोल्वो संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed