फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Volleyball: HPU Shimla qualifies for All India Inter University Competition

वॉलीबाल: एचपीयू शिमला ने ऑल इंडिया अंतर विवि स्पर्धा के लिए किया क्वालीफाई

Fri, 15 Dec 2023 11:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Dec 2023 11:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विवि की टीम ने नॉर्थ जोन में एलपीयू को 3-2 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। नॉर्थ जोन से जीएनडीयू अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने भी क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन
Volleyball: HPU Shimla qualifies for All India Inter University Competition
एचपीयू शिमला वॉलीबाल टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र विवि में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) वॉलीबाल स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार दूसरी बार ऑल इंडिया इंटर विवि स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हिमाचल प्रदेश विवि की टीम ने नॉर्थ जोन में एलपीयू को 3-2 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। नॉर्थ जोन से जीएनडीयू अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने भी क्वालीफाई किया है। टीमों के बीच अब नॉर्थ जोन के पहले तीन स्थानों के लिए मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


अब तक हुए मुकाबलों में विवि टीम के कप्तान कार्तिक वर्मा, सुनील, अमित, सुजल का सराहनीय प्रदर्शन रहा है। ये खिलाड़ी पूरी फार्म में नजर आ रहे हैं। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में भी एचपीयू का मेडल आने की पूरी उम्मीद है। टीम में तविश शर्मा, रमन, दुष्यंत, निखिल, जतिन, रजत, ईशान और समीर भी शामिल हैं। कोच सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, एचपीयू के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. हरि सिंह, उप निदेशक शमशेर सिंह राठौर ने कहा कि टीम में जिस तरह का तालमेल बना है, उससे नॉर्थ  जोन के साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी इस बार हिमाचल विवि की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed