फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vitamin d deficiency in school children and himachal education department orders to schools

खाली पीरियड में धूप से बच्चों में बढ़ाएंगे विटामिन डी, आउटडोर गेम्स पर देंगे जोर

Sat, 27 Jul 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Jul 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
vitamin d deficiency in school children and himachal education department orders to schools
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आयरन की गोलियां देने के साथ-साथ अब विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए भी प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्र सरकार के आदेशों पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों में फ्री और एक्सट्रा पीरियड में धूप में बैठाकर बच्चों में विटामिन डी बढ़ाने की तैयारी शुरू की है। इसके तहत इंडोर के बजाय आउटडोर गेम्स पर शिक्षकों को जोर देने के लिए कहा गया है। बच्चों में विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए प्रार्थना सभा में भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशालय के अनुसार प्रदेश में 50 से 60 फीसदी स्कूली विद्यार्थियों में विटामिन डी की कमी पाई गई है। छोटी उम्र में विटामिन डी की कमी से बच्चों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। इसके अलावा बच्चों के इम्यून सिस्टम पर भी इसका असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी से एनर्जी लेवल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बहुमंजिली इमारतों और घने होते जा रहे मोहल्लों के कारण घरों में धूप ठीक तरह से नहीं आने के कारण जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, वहीं इससे घर में भी नमी बनी रहती है। इस कारण विटामिन डी की कमी बढ़ रही है।

इस समस्या को दूर करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने स्कूली बच्चों को खुले में अधिक गतिविधियां करवाने की तैयारी शुरू की है। शिक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं कि स्कूलों में आधी छुट्टी के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि कोई भी बच्चा कक्षा में बैठा न रहे। सभी को खुले में लाकर कुछ देर के लिए धूप सेंकने के लिए लाया जाए। बंद कमरों में खेले जाने वाले खेलों की जगह खुले मैदानों में खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

विटामिन डी शरीर की टी कोशिकाओं की क्रियाविधि में वृद्धि करता है जो किसी भी बाहरी संक्रमण से शरीर की रक्षा करती हैं। इसकी मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मुख्य भूमिका होती है। इसकी पर्याप्त मात्रा के बिना प्रतिरक्षा प्रणाली की टी कोशिकाएं बाहरी संक्रमण पर प्रतिक्रिया देने में असमर्थ रहती हैं। टी कोशिकाएं सक्रिय होने के लिए विटामिन डी पर निर्भर रहती हैं।

जब भी किसी टी कोशिका का किसी बाहरी संक्रमण से सामना होता है यह विटामिन डी की उपलब्धता के लिए एक संकेत भेजती है। इसलिए टी कोशिकाओं को सक्रिय होने के लिए भी विटामिन डी आवश्यक होता है। यदि इन कोशिकाओं को रक्त में पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिलता तो वे चलना भी शुरू नहीं करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed