{"_id":"5cc54b80bdec220743637597","slug":"vitamin-a-supplements-to-childrens-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई में सूबे के सभी नौनिहालों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई में सूबे के सभी नौनिहालों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
Sun, 28 Apr 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के नौ माह से पांच साल तक के सभी नौनिहालों को मई के पहले सप्ताह में विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों को विटामिन ए की दवाई पिलाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जो बच्चे सरकारी या निजी स्कूलों में नर्सरी या केजी कक्षा में पढ़ते हैं, उन्हें पहली मई को ही राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर विटामिन ए की दवाई पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
उसके बाद उन बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवाई खिलाई जाएगी। इसके अलावा सूबे के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को विटामिन ए की दवाई पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को मई महीने में विटामिन ए की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
पिछले साल कम हुआ था दवाई का कोटा
पिछले साल सूबे के अस्पतालों में विटामिन ए की दवाई का कोटा खत्म हो गया था। इस कारण कई नौनिहालों को दवाई की खुराक नहीं मिल पाई थी। पिछले वर्ष हुई दिक्कत को ध्यान में रखते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में सप्लाई भेजने की योजना बनाई है।
विज्ञापन