फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vishva Hindu Parishad Meeting in Barthin Bilaspur Himachal Pradesh

विहिप हिमाचल में खोलेगा संस्कार शालाएं : हरबोला

Mon, 18 Mar 2019 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Vishva Hindu Parishad Meeting in Barthin Bilaspur Himachal Pradesh

खबड़ी देवी माता मंदिर बरठीं में विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। केंद्रीय सह सेवा प्रमुख आनंद प्रकाश हरबोला ने प्रशिक्षुओं से कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य स्वावलंबन, दैवीय आपदा व तत्कालीन सामाजिक क्षेत्रों में सेवा भाव को लेकर आगे आना चाहिए।

विज्ञापन


सेवा विभाग की ओर से संस्कार शालाएं खोली जाएंगी। इनमें आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर संस्कारवान बनाया जाएगा। वर्तमान में सेवा विभाग देश में लगभग 78 हजार प्रकल्प चला रहा है। इनके माध्यम से गरीब, अशिक्षित, लाचार, बेरोजगारी एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी जा रही हैं। शिविर में चार जिलों की लगभग चार दर्जन सेविकाओं ने भाग लिया।  
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि हिमाचल के चार जिलों में संस्कार शालाएं खोली जा रही हैं। पहले चरण में तीस संस्कार शालाएं खोली जाएंगी। दूसरे चरण में अन्य जिलों में यह कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले बाबा केवल गिरी, बाबा रूपेश्वर गिरी व प्रांत कार्याध्यक्ष लेखराज राणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग सिंह सांख्यान को जिला कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया। शिविर में क्षेत्रीय सेवा प्रमुख राजेंद्र मोहन वशिष्ठ, प्रांत सेवा प्रमुख रमेश परमार, सह सेवा प्रमुख दिनेश पंडित, प्रांत विहिप कार्याध्यक्ष लेखराज राणा, विहिप केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य केवल गिरी, विहिप प्रदेश मार्गदर्शक मंडल के सदस्य रूपेश्वर गिरी, प्रांत संगठन मंत्री दिनेश दोनेरिया, प्रांत गोरक्षा प्रमुख एमएस ठाकुर, विभाग संगठन मंत्री अश्वनी कुमार कपिल, जिला विहिप कार्याध्यक्ष विजयपाल शर्मा, सेवा विभाग के प्रमुख ओम प्रकाश, सत्संग प्रमुख अजय कुमार और नरेश कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed