फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vishva Hindu Parishad Alok Chand statement on Ram Mandir

धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण की रणनीति तैयार करेंगे संत : आलोक

Sat, 25 May 2019 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 May 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Vishva Hindu Parishad Alok Chand statement on Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आलोक चंद ने कहा कि हरिद्वार में 19 और 20 जून को होने वाली धर्म संसद में संत समाज राम मंदिर निर्माण पर रणनीति तैयार करेगा। केंद्र में बनने वाली नई सरकार से भी मंदिर निर्माण के लिए वह समर्थन की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


अगर फिर भी सरकार कुछ सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हिंदुओं की संख्या मुस्लिमों की अपेक्षा ज्यादा है। ऐसे में यहां मस्जिद निर्माण का कोई भी औचित्य नहीं रह जाता। आलोक चंद बिलासपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन

कार्य अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के विचार पर सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो कश्मीर के अलगावादी नेता अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रहे हैं, उन्हें देश में रहने का हक नहीं है। पूरा राष्ट्र और परिषद सरकार के साथ है। अनुच्छेद 370 के साथ 35-ए को हटाना अब सरकार की जिम्मेवारी होगी। चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि चुनावों में हिंदू राष्ट्र की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य दलों ने जो धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया था, वह सफल नहीं हो पाया। इन चुनावाें में हिंदुत्व की जीत और परिवारवाद परास्त हुआ है। इसमें नेहरू परिवार की ही बात नहीं, बल्कि अन्य परिवारों की भी बात है जिनकी दूसरी व तीसरी पीढ़ी चुनावों में उतरी थी।


उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार पांच साल तक स्थायी तौर पर कार्य करेगी। अमेठी से स्मृति ईरानी के जीतने पर उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने राहुल गांधी को हराया। इस मौके पर प्रांत संयोजक तुषार डोगरा ने उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed