फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virender kumar paul statement over unemployment and pm narendra modi

मोदी सरकार के कार्यकाल में 12 करोड़ युवा बेरोजगार हुए: पॉल

Mon, 11 Feb 2019 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
virender kumar paul statement over unemployment and pm narendra modi

केंद्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें बेरोजगार किया है। मोदी सरकार कार्यकाल में देश में 12 करोड़ युवा बेरोजगार हुए हैं। जिला मुख्यालय चंबा में प्रेसवार्ता में ह्यूमन राइट्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पॉल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व मोदी सरकार ने जो घोषणापत्र जारी किया था, उसके अनुरूप एक भी कार्य नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान भाजपा नेता हर बार सीकरीधार सीमेंट स्थापित करने का वायदा कर लोगों से छलावा करते हैं, लेकिन अब जनता ऐसे प्रलोभनों से ऊब चुकी है। वीरेंद्र पॉल ने जिले के भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा। कहा कि जिले में समस्याओं का अंबार है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज चंबा में स्टाफ मुहैया करवाने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सीय और अन्य स्टाफ नौकरी छोड़ रहा है। अस्पताल में आउटसोर्स, सेनिटेशन कर्मचारियों और सिक्योरटी कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के प्रदेशाध्यक्ष शिवांक शर्मा, ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के प्रदेश महासचिव नरेश राणा, ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed