{"_id":"5b2ced0a4f1c1bb0318b82d0","slug":"virbhadra-singh-will-celebrate-85th-birthday-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र हॉलीलॉज में मनाएंगे 85वां जन्मदिन, बधाई देने उमड़ेगा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र हॉलीलॉज में मनाएंगे 85वां जन्मदिन, बधाई देने उमड़ेगा जनसैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को अपने निजी निवास हॉलीलॉज में 85वां जन्मदिन मनाएंगे। इस दौरान शिमला ग्रामीण, अर्की, रामपुर, रोहडू के अलावा उनके समर्थकों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सीएम के निशाने पर रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू समेत विरोधी धडे़ के नेताओं को कार्यक्रम में बुलाया गया है। दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को भी कार्यक्रम में शरीक होने का न्योता दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह 23 जून को 84 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की ओर से प्रदेश के तमाम प्रमुख कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। 1962 में हिमाचल की राजनीति में कदम रखने वाले वीरभद्र सिंह को राजनीति में 56 वर्ष हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जन्मदिन पर खास परंपरागत वाद्य यंत्र बजाने वाले भी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन