फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh will attend congress general house meeting in mandi himachal pradesh

विक्रमादित्य की नाराजगी के बाद वीरभद्र को न्योता, पोस्ट डालकर उठाए थे सवाल

Sat, 06 Apr 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh will attend congress general house meeting in mandi himachal pradesh
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

आश्रय को टिकट मिलने के बाद मंडी संसदीय सीट में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में मनमुटाव की स्थिति है। नौ अप्रैल को मंडी में आयोजित होने वाले जरनल हाउस में पहले मेहमानों की सूची से पूर्व सीएम वीरभद्र और जिला प्रभारी विक्रमादित्य का नाम ही गायब था।

विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ा और खुद विक्रमादित्य ने बीती शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नाराजगी जाहिर की। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले में सफाई देते पिता-पुत्र को भी न्योता भेजने की बात कही। वैसे इन दिनों वीरभद्र अभी दिल्ली में हैं। उनका सम्मेलन में आना या ना आना उन्हीं पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

यदि उन्होंने इस सम्मेलन में शिरकत की तो करीब डेढ़ साल बाद मंडी के भ्यूली के मंच पर पंडित सुखराम और वीरभद्र दोबारा एक साथ दिखेंगे जहां पिछली बार वीरभद्र की आया राम गया राम की टिप्पणी के बाद बवाल खड़ा हुआ था। इसके बाद सुखराम परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुआ था।

नौ अप्रैल के कांग्रेस के जरनल हाउस में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राजीव गंभीर सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।

वीरभद्र आए तो हमारे लिए सौभाग्य की बात
 जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मंडी में प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और जिला प्रभारी विक्रमादित्य को न्योता भेजा गया है। पूर्व सीएम की व्यस्तता के चलते उनके आने पर संशय था। सम्मेलन में अगर वह आते हैं तो यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।  

विक्रमादित्य ने फेसबुक पर यूं जताई नाराजागी
मंडी बैठक में मंडी के पांच बार के सांसद, केंद्रीय मंत्री व छह बार के मुख्यमंत्री का नाम न होना पार्टी शुभचिंतकों के लिए चिंता का विषय है। हमारा एकमात्र लक्ष्य मंडी और तीनों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की जीत दर्ज करवाना है। इस टिप्पणी के साथ ही विक्रमादित्य ने 3 अप्रैल को जारी जिला कांग्रेस कमेटी की विज्ञप्ति को भी अटैच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed