{"_id":"603e57b00e7ba15801107647","slug":"virbhadra-singh-statement-over-suspension-of-five-congress-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना बड़ा जुर्म नहीं कि निलंबित हों कांग्रेस विधायक: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतना बड़ा जुर्म नहीं कि निलंबित हों कांग्रेस विधायक: वीरभद्र
Tue, 02 Mar 2021 08:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने इतना बड़ा जुर्म नहीं किया कि उन्हें विधानसभा के बजट सत्र से ही निलंबित कर दिया जाए। शिमला होलीलॉज पहुंचे पूर्व सीएम एवं विधायक ने पत्रकारों से कहा कि विपक्ष और सत्ता पक्ष इस गतिरोध को खत्म कर लेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, उस समय मैं सदन में नहीं था और मुझे नहीं पता कि उस दौरान क्या हुआ, लेकिन कांग्रेस के विधायक जिम्मेवार हैं और कायदे से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अनुभवी और जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। वह तुरंत कार्रवाई करने वाले नेता भी हैं। सूत्रों के अनुसार वीरभद्र सिंह एक दिन होलीलॉज में आराम करने के बाद विधानसभा के बजट सत्र में भी जाया करेंगे।
विज्ञापन