फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over defeat in lok sabha elections 2019

वीरभद्र सिंह बोले- फंड की वजह से हारे कांग्रेस प्रत्याशी, जयराम पर भी साधा निशाना

Mon, 27 May 2019 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over defeat in lok sabha elections 2019
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि फंड की वजह से प्रदेश में सारे कांग्रेस प्रत्याशी हारे हैं। अगर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ा जाना है तो संसाधन होने चाहिए। इस बार प्रत्याशियों को आर्थिक मदद नहीं मिली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा कि जिस तरह से केंद्र से लोन ले रहे हैं उससे प्रदेश ऋण के बोझ तले दब जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद का अनुभव है। उन्हें उसी पद पर बने रहना चाहिए। राहुल गांधी ने साफ दिल से इस्तीफा दिया है, मगर कार्यकारिणी ने स्वीकार नहीं किया है। हिमाचल में भाजपा की जीत की वजह हमारी अपनी कमियां हैं। कुछ जगहों पर सही प्रत्याशियों का चयन नहीं हुआ। भाजपा की जीत की वजह मुख्यमंत्री का करिश्मा नहीं है। कांग्रेस की कमियों की वजह से हमें हार मिली है। कांग्रेस संगठन में अब सही काम हो रहा है। अगर काम ठीक नहीं करते हैं तो बदलाव कर देना चाहिए।
विज्ञापन


अनिल शर्मा के राजनीतिक भविष्य पर पूछे सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह उनके घर का मामला है। पोता तो कांग्रेस में आ ही गया है, अगर अनिल को लगेगा कि कांग्रेस में आना चाहे तो स्वागत है, वो पहले भी हमारे मंत्री रह चुके है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से जयराम सरकार केंद्र से लोन ले रही है उस हिसाब से जल्दी ही सरकार का दिवालिया हो जाएगा। अगर आम आदमी की सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी के लिए कर्जा ले रहे तो तर्कसंगत है मगर जब प्रशासनिक खर्चों के लिए कर्जा सरकार ले रही है वो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौल सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी वोटों की मार्केटिंग में माहिर हैं। कौल सिंह ने कहा की लोगों को लोक लुभावने नारे देकर वोट ले लिए। अब देखना है की आने वाले समय में वो कितने पूरे होते हैं। कौल सिंह ने कहा की प्रदेश में भाजपा की जीत मोदी लहर का परिणाम है न की जयराम सरकार की वजह। कौल सिंह ने कहा की जयराम सरकार ने पिछले डेढ़ वर्ष में एक भी जनकल्याण का काम नहीं किया है। प्रदेश को ऋण के नीचे दबाने का काम जयराम सरकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed