फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on Rajeev Bindal.

सीएम बोले- बेनामी सौदे करवाकर भाजपा ने ऐंठी मोटी रकम, बिंदल पर भी दिया बड़ा बयान

Thu, 07 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Thu, 07 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on Rajeev Bindal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि बिंदल कोई सुंदर नारी नहीं, जो नाहन की जनता उन पर मोहित हो जाए। भाजपा विधायक ने पहले सोलन में तंबू गाड़ा था, फिर नाहन में, अब अगला तंबू कहां गाड़ेंगे? यह देखना होगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि श्री रेणुकाजी डैम से विस्थापित होने वाले किसानों को अभी तक पैसा नहीं मिला है। बेनामी सौदे करवाकर मोटी रकमें ऐंठी गईं, लेकिन भू-मालिक भाजपा के लोगों की इस चाल को समझ नहीं पाए।
विज्ञापन


वीरभद्र रेणुका दौरे के दौरान विभिन्न उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में खोला जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी है। लेकिन, भाजपा के लोग एम्स को लेकर भी राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले, बिंदल ने धन के प्रभाव से जीता चुनाव

Virbhadra Singh Statement on Rajeev Bindal.

आईआईएम जैसा बड़ा संस्थान सिरमौर जिले के धौलाकुआं में दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने सिरमौर का अभूतपूर्व विकास किया है। लेकिन, नाहन की जनता राजीव बिंदल के बहकावे में आकर अटक गई। उन्होंने धन के प्रभाव से चुनाव जीतकर नाहन की जनता को ठगा है।

ददाहू और रेणुका के लोग काफी अच्छे हैं। केवल नाहन के लोग ही ठगे गए। यह भी स्पष्ट किया कि नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल पर उनका कोई आरोप नहीं है। लेकिन, मैं उन लोगों के खिलाफ हूं जो बाहर से आकर दूसरे स्थानों पर बस जाते हैं।

वीरभद्र ने कहा कि प्रदेश में आज 15600 से अधिक स्कूल हैं। जिसमें से 9500 से अधिक स्कूल कांग्रेस सरकार ने ही खोले हैं। स्कूल खोलना भी विरोधी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है। वह तरह तरह की बातें बना रहे हैं। जबकि मैं स्कूल खोलकर लोगों का भविष्य बना रहा हूं।

पढ़ा-लिखा समाज बन रहा है। अकेले रेणुका विधानसभा क्षेत्र में 70 नए स्कूल खोले हैं। इस मौके पर सीपीएस विनय कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान, पांवटा विधायक चौधरी किरनेश जंग, जिला कांग्रेस प्रधान अजय सोलंकी, रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान और मित्र सिंह तोमर सहित उपायुक्त बीसी बडालिया, एसपी रोहित मालपानी, एएसपी विनोद धीमान सहित जिला के अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed