फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on Baba Amardev Dispute at Sadhupul.

बाबा विवाद पर सीएम ने दी सफाई, कहा- इसलिए गए थे उनके आश्रम

Wed, 17 May 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on Baba Amardev Dispute at Sadhupul.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन के साधुपुल स्थित रामलोक आश्रम के चर्चित बाबा अमरदेव को संरक्षण देने का आरोप सिरे से खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें संरक्षण दिया होता तो उनके पास जाने की किसी की हिम्मत न होती।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले साधूपुल का पुल बह गया था, जिसे देखने वह खुद वहां गए हुए थे। उसी दौरान वह आश्रम देखने गए थे।
विज्ञापन


उस समय भी बाबा वहां मौजूद नहीं थे लेकिन मंदिर का निर्माण हो रहा था। लोगों की शिकायत पर सीएम ने कहा कि जनता को दिक्कत नहीं है लेकिन उनको भड़काया जा रहा है। कहा कि उनसे मिलने वाले लोगों में कुछ सीपीएम के भी लोग थे, जो इस विवाद को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में धर्म परिवर्तन के विवाद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी सूरत में धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार ही सबसे पहले धर्मांतरण के खिलाफ कानून लेकर आई थी। 

सुक्खू के अध्यक्ष बनने की इच्छा पर वीरभद्र का तंज

Virbhadra Singh Statement on Baba Amardev Dispute at Sadhupul.

संगठन चुनावों और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के दोबारा अध्यक्ष बनने की इच्छा जताने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि चाहने से कुछ भी नहीं होता है, उसके लिए मेहनत करनी भी जरूरी है।

चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू की कार्यप्रणाली पर तंज से लग रहा है कि सरकार और संगठन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं, पदाधिकारियों के कामकाज से संतुष्टि के सवाल पर कहा कि ये चुनाव का वक्त है और चुनाव के समय में किसी के कामकाज का पोस्टमार्टम करना अच्छी बात नहीं है।

विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव के लिए हमेशा तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed