फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh delhi visit postponded

सीएम वीरभद्र का अचानक बना दिल्ली दौरा टला, शिमला लौटे

Fri, 08 Sep 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Sep 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh delhi visit postponded

सिरमौर दौरे पर गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का वीरवार को अचानक नई दिल्ली का कार्यक्रम तय हो गया। बताते हैं कि वे राहुल गांधी से मिलने जा रहे हैं। वे दिल्ली रवाना होने के लिए पांवटा की ओर निकले लेकिन फिर उनका कार्यक्रम बदल गया।

विज्ञापन


इसके बाद वे सड़क मार्ग से शिमला लौट आए। शुक्रवार को सीएम कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के साथ चंबा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। वीरवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम को तारुवाला स्कूल से सफदरगंज एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन


नई दिल्ली उन्हें 5:30 बजे पहुंचना था। रात को नई दिल्ली में रात्रि ठहराव के बाद सुबह नौ बजे शिमला के अनाडेल आना था। यहां से उन्हें सवा दस बजे पालमपुर के लिए और उसके बाद बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड तलवाड़ा जाना था। अब माना जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला से चंबा जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में कांग्रेेस के राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के भटियात और डलहौजी में कार्यक्रम हैं। मुख्यमंत्री इन दोनों कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। अटकलें ये रही कि सीएम वीरभद्र सिंह को नई दिल्ली अचानक बुला लिया गया है और उन्हें दिल्ली से बुलावा उनके विरोधी नेताओं के हाईकमान से मिलने के बाद आया है।


इस कारण सीएम दिल्ली जा रहे हैं। मगर मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सीएम खुद ही दिल्ली जाना चाह रहे थे। उन्हें किसी ने बुलाया नहीं था। उनका कार्यक्रम मौसम के खराब होने के कारण बदल गया क्योंकि वे वायु मार्ग से दिल्ली जाने की स्थिति में नहीं थे। सीएम शिमला लौट आए हैं। शुक्रवार को वे कांग्रेस के राज्य प्रभारी से चंबा में भेंट कर सकते हैं और उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed