फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Birth anniversary CM Sukhvinder Singh Sukhu paid floral tribute

Virbhadra Singh Birth anniversary: मुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि, रिज पर प्रतिमा लगाने को लेकर भी बोले

Sun, 23 Jun 2024 01:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 01:53 PM IST
सार

आज 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Virbhadra Singh Birth anniversary CM Sukhvinder Singh Sukhu paid floral tribute
पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के विकास और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। हिमाचल को एक समृद्ध और आधुनिक राज्य बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा और अन्य गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


विज्ञापन



इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह जी हम सब लोगों के लिए एक प्रेरणा के स्रोत थे। मुझे उनके साथ तकरीबन 20-22 साल काम करने का मौका मिला और निश्चित तौर पर वह जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी में जनता की सेवा करते रहे थे, उन्हीं की सेवा भाव को हम आगे बढ़ा रहे हैं और जो कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश में एक नई दिशा दी, एक मजबूती दी, हम सब लोग उसको आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस जयंती के अवसर पर हम सबका यह दायित्व बन जाता है कि हम लोग उनको याद करें, उनके किए गए कार्यों को याद रखें। यही हमारी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके स्टेच्यू बनाए जाने की भी मांग थी। वो सब चीजों पर हम गौर कर रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रीय नेताओं के स्टेच्यू जो हैं वह रिज पर लगाने की बात कर रहे हैं और हमारे के इर्दगिर्द कहीं और जगह को विकसित करके, क्योंकि पीछे दो तीन बातें हुई थी तो मैं उस बारे में निश्चित तौर पर उनका स्टेच्यू हम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरवरी महीने के अंत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया था. विक्रमादित्य सिंह वीरभद्र सिंह के बेटे हैं. विक्रमादित्य ने विधानसभा सभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पिता की अपमान की बात कही थी. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रमादित्य सिंह की आंखों से आंसू भी छलक पड़े थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed