फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh admitted in PGI Chandigarh

पूर्व सीमएम वीरभद्र का स्वास्थ्य स्थिर, जन्माष्टमी की बधाई दी

Mon, 03 Sep 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Sep 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh admitted in PGI Chandigarh

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार आईजीएमसी से छुट्टी दे दी गई थी और उनको दिल्ली ले जाया जा रहा था। दिल्ली जाते हुए वीरभद्र को अचानक पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करना पड़ा था।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह को भले ही आईजीएमसी से छुट्टी दे दी गई थी परंतु पीजीआई के डाक्टरों की भी राय ली जा रही है। वहीं दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ट्वीटर पर प्रदेश के लोगों को जन्माष्टमी पर बधाई देते हुए लिखा है कि मैं प्रभु की कृपा से पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं। मैं आईजीएमसी से छुट्टी मिलने के बाद वरिष्ठ डाक्टरों से स्वास्थ्य संबंधित सलाह लेने के लिए पीजीआई आया हूं।

विज्ञापन

virbhadra singh admitted in PGI Chandigarh

बताते हैं कि रविवार को पीजीआई में दाखिल कराए गए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। आईजीएमसी के डाक्टरों को दिखाने के बाद पीजीआई के  डाक्टरों ने वीरभद्र के विभिन्न टेस्ट कराने की सलाह दी है।

रविवार और सोमवार को अवकाश होने के कारण अब पूर्व मुख्यमंत्री के मंगलवार को टेस्ट कराए जाएंगे। पीजीआई में वीरभद्र सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह, बेटा विधायक विक्रमादित्य सिंह और रिटायर आईएएस अधिकारी टीजी नेगी भी साथ ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed