{"_id":"5c7fc3f7bdec2214757c3bbe","slug":"virbhadra-never-thought-about-pta-teachers-jairam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीटीए शिक्षकों के बारे में वीरभद्र ने कभी नहीं सोचा: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए शिक्षकों के बारे में वीरभद्र ने कभी नहीं सोचा: जयराम
Wed, 06 Mar 2019 06:28 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/थुनाग(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/थुनाग(मंडी)
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के थुनाग में जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में जाते जाते विकास छेड़ा है। जिसको भाजपा सरकार पूरा कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पीटीए का उदाहरण देते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने पीटीए की शुरुआत कि और कहते थे कि दिश इस माई बेबी, लेकिन इनके भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचा। भाजपा इनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक साल में केंद्र से 10 हजार करोड़ स्वीकृत हुए
पीटीए अध्यापकों को समकक्ष वेतन देने का एलान किया है। जो वीरभद्र सरकार को करना चाहिए था। सीएम ने थुनाग की जनसभा में सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई स्ट्राइक और अभिनंदन के बहाने लोक सभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट भी मांगे।
सीएम ने एक बार फिर दावा किया है कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटों जीतेगी। सीएम ने कहा है कि भाजपा ने आते ही विकास को गति दी है। एक साल में केंद्र से 10 हजार करोड़ हिमाचल के लिए स्वीकृत हुए हैं।
सीएम ने कहा कि आजादी के बाद अटल और अटल के बाद देश को मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। जिसको बरकरार रखते हुए भाजपा प्रदेश की चारों सीटें मोदी की झोली में डालेंगे।