DA केस: सीएम वीरभद्र दिल्ली रवाना, कल जमानत याचिका पर सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जमानत याचिका पर सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री को जमानत क्यों न दी जाए, इस पर सीबीआई आज अपना पक्ष अदालत के सामने रखेगी। अदालत में सीबीआई की रखी जाने वाली दलीलें बेहद अहम रहेंगी।
इसके चलते मुख्यमंत्री रविवार सुबह नई दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि याचिका पर आने वाले फैसले की संभावनाओं को लेकर सीएम ने अपनी लीगल टीम के साथ विचार विमर्श किया है। फिलहाल, उनका मंगलवार को प्रदेश वापस लौटने का कार्यक्रम है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 मई को मुख्यमंत्री की दाखिल जमानत याचिका पर सीबीआई को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि क्यों न वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सहित अन्य आरोपियों को जमानत दे दी जाए।
10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
29 मई को अदालत में सीबीआई जमानत याचिका के खिलाफ अपना पक्ष देगी। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री रविवार सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने अदालत में होने वाली सुनवाई को लेकर अपनी लीगल टीम के साथ मंथन किया।
सीबीआई ने वीरभद्र सिंह पर पर बतौर केंद्रीय मंत्री रहते हुए 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। यह राशि उनकी घोषित आय से 192 प्रतिशत अधिक पाई गई।
मामले में मुख्यमंत्री उनकी पत्नी प्रतिभा, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान, सहयोगी चुन्नी लाल, जोगिंद्र सिंह, प्रेमराज, लवन कुमार रोच, वाकामुल्ला चंद्रशेखर और राम प्रकाश भाटिया को नामजद हैं।