{"_id":"5c9f6809bdec221456012428","slug":"virbhadra-and-sukhram-will-be-campaigning-together-for-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे वीरभद्र और सुखराम: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे वीरभद्र और सुखराम: राठौर
Sat, 30 Mar 2019 06:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के एक साथ आने से पार्टी को मजबूती मिली है। अब दोनों दिग्गज एक साथ चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र में दमदार पार्टी प्रत्याशी घोषित किए हैं। जल्द ही हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के पार्टी प्रत्याशी भी घोषित होंगे। राठौर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन