{"_id":"6538a7f195efdca512017a40","slug":"virat-kohli-calls-on-cm-sukhvinder-singh-sukhu-in-dharamshala-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू से विराट कोहली ने की भेंट, सीएम ने कहा- भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू से विराट कोहली ने की भेंट, सीएम ने कहा- भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते
Wed, 25 Oct 2023 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Oct 2023 03:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट करते विराट कोहली।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन