फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vipin parmar ordered inquiry in girl death case at tanda medical college

टीएमसी में युवती की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने बैठाई जांच

Sun, 22 Jul 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 Jul 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
vipin parmar ordered inquiry in girl death case at tanda medical college

कांगड़ा के समीपवर्ती गांव चंद्रोट की युवती को गत दिनों सर्पदंश के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। इसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


लड़की के उपचार को लेकर सूचना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विपिन सिंह परमार ने मौत के कारणों की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सकों की एक समिति का गठन किया है। समिति को पांच दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन


आईजीएमसी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. दलीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली इस समिति में फोरेंसिक मेडिसिन के प्रमुख डॉ. पीयूष कपिला और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जनक राज बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला से जांच समिति का गठन किया

vipin parmar ordered inquiry in girl death case at tanda medical college

परमार ने कहा कि शीघ्र और निष्पक्ष जांच के लिए आईजीएमसी शिमला से जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि टांडा राज्य का बहुप्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में अलग-अलग संकायों में चिकित्सक मौजूद हैं।

यहां हर रोज बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न भागों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि मानव जिंदगी बहुमूल्य है और किसी को भी जिंदगी से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि युवती की मौत से उन्हें निजी तौर पर गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा यदि अस्पताल की लापरवाही के कारण युवती की जान गई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। रिपोर्ट में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed