फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   villagers started school construction kullu himachal pradesh

नेताओं ने दिखाई बेरुखी, ग्रामीणों ने चंदा जमा कर शुरू किया स्कूल भवन निमाण

Wed, 08 May 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
villagers started school construction kullu himachal pradesh
PIC - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के बीच ग्रामीण खुद पैसे जुटाकर सरकारी स्कूल के भवन का निर्माण कर नेताओं को आईना दिखा रहे हैं। सरकारी बेरुखी से दुखी गांव के लोगों ने कुल्लू की न्यूल पंचायत के छवारा उच्च विद्यालय का भवन खुद ही बनाना शुरू कर दिया है। स्कूल को अपग्रेड हुए तीन साल हो गए, लेकिन जनप्रतिनिधियों और सरकारी अमले की उदासीनता के चलते स्कूल को नया भवन नहीं मिला।

विज्ञापन


सरकार से सहयोग न मिलता देख स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत और अभिभावकों ने अपने खर्चे से तीन कमरों के भवन का निर्माण करना शुरू कर दिया। छवारा गांव के 80 परिवारों ने इसके लिए मदद को हाथ बढ़ाए। तीन-तीन हजार रुपये जुटाए और श्रमदान भी किया। जून तक भवन पूरी तरह तैयार होने की संभावना है।

विज्ञापन

स्थानीय पंचायत को साथ लेकर स्कूल प्रबंधन समिति ने कई बार सरकार से भवन के लिए धन की गुहार लगाई। ढाई साल पहले सरकार को प्रस्ताव भी भेजा, लेकिन न तो सरकार ने इस पर ध्यान दिया और न ही प्रशासन और शिक्षा विभाग ने।

थक-हारकर ग्रामीणों ने खुद भवन बनाने का फैसला लिया और पहली मंजिल लगभग तैयार है। पंचायत प्रधान सूरजमणि, अभिभावक चैने राम तथा स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान जीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण अपने स्तर पर तीन कमरों के भवन का निर्माण कर रहे हैं। 
 
तीन साल से निजी भवन में चल रहीं कक्षाएं
स्कूल तीन साल से निजी भवन में चल रहा है। अब मकान मालिक को घर की जरूरत होने पर उन्होंने इसका विकल्प तलाशने के लिए कहा है। पंचायत प्रधान सूरजमणि ने कहा कि पंचायत ने मकान मालिक से कुछ माह तक कक्षाएं चलाने की मोहलत मांगी है। 

चुनाव आचार संहिता के समाप्त होते ही शिक्षा विभाग से स्कूल के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी जाएगी। प्रशासन की तरफ से जो भी संभव होगा सहयोग किया जाएगा। - यूनुस, उपायुक्त कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed