वाजपेयी के जल्द ठीक होने के लिए प्रीणी गांव के लोगों ने की पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द ठीक होने के लिए गांव के लोगों ने पूजा-अर्चना की। हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित प्रीणी गांव के शिवदयाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे गांव वासी हैं तथा गांव के लोगों ने उनके जल्द ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना की है।
गांव के लोगों का एक दल दिल्ली के लिए भी रवाना हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि वाजपेयी पिछले एक दशक से मनाली नहीं आए हैं। वाजपेयी अंतिम बार पर्यावरण दिवस पर पांच जून 2006 में मनाली आए थे। उस रोज उन्होंने एक देवदार के पौधे का रोपण भी किया था।
प्रीणी से रहा है गहरा नाता
अटल बिहारी वाजपेयी बेशक पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री थे, लेकिन हिमाचल के लिए वे अभिभावक की तरह रहे। यही वजह है कि सक्रिय राजनीतिक छोड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने कुल्लू के प्रीणी को अपना घर बनाया। वह ज्यादातर समय यही पर ही रहना पसंद करते थे।यहां के सौंदर्य और बर्फ से लदी पहाड़ियों पर उन्होंने कविताएं भी लिखी हैं।
पसंदीदा जगह होने के कारण वाजपेयी का नाता मनाली से पहले से ही था। बेटी की शादी होने के बाद ये रिश्ता और प्रगाढ़ हुआ। उनके दामाद रंजन भट्टाचार्य हिमाचली हैं। इसकी वजह ये है कि रंजन के माता- पिता डाक्टर होने के कारण कई साल हिमाचल में रहे।