{"_id":"5b531de24f1c1b45748b6323","slug":"vikramaditya-singh-statement-over-supplementary-chargesheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" अनुपूरक चार्जशीट राजनीति से प्रेरित : विक्रमादित्य सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपूरक चार्जशीट राजनीति से प्रेरित : विक्रमादित्य सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 Jul 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमादित्य सिंह ने उन पर दायर एक अनुपूरक चार्जशीट को लेकर केंद्र सरकार पर वार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे एवं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जांच
विज्ञापन
एजेंसियों का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियोें को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है। कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और हमेशा सत्य की जीत होती है।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने उन पर दायर एक अनुपूरक चार्जशीट को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि यह राजनीतिक दबाव में लिया गया कदम है। विक्रमादित्य ने कहा कि पिछले दिन लोकसभा में जिस तरह से विपक्ष ने एकजुट होकर मोदी
विज्ञापन
कानून अपना काम कर रहा है: जयराम
सरकार को विफलताओं पर घेरा है, उससे वह बौखला गई है। वह ऐसे किसी भी मामले से डरने वाले नहीं हैं।उन पर और उनके परिवार पर बनाए गए सभी मामले झूठे और बदले की भावना से बनाए गए हैं, जो अभी न्यायालय के विचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दायर होने की सूचना मिली है। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। जांच टीम को नई चीजें मिली होंगी, जिसके आधार पर चार्जशीट दायर हुई होगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दायर होने की सूचना मिली है। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। जांच टीम को नई चीजें मिली होंगी, जिसके आधार पर चार्जशीट दायर हुई होगी।