{"_id":"5cb88d58bdec2213e54bc094","slug":"vikramaditya-singh-statement-over-satpal-satti-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र भाषा का प्रयोग सत्ती की बीमार मानसिकता का परिचायक: विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र भाषा का प्रयोग सत्ती की बीमार मानसिकता का परिचायक: विक्रमादित्य
Thu, 18 Apr 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग उनकी बीमार मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन
असल मे भाजपा प्रदेश में अपनी हार देख तनाव में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी सीट को लेकर परेशान है तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर सीट को लेकर। शिमला और कांगड़ा में तो पहले ही भाजपा ने अपनी हार सामने देख वर्तमान सांसदों को घर बिठा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी चारों सीटों पर मजबूत है। विक्रमादित्य ने हरीश जनार्था के दोबारा पार्टी में शामिल किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि जनार्था के कांग्रेस में शामिल करने से शिमला संसदीय क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन