फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh said that Rampur will be made a district if Congress government is formed

Rampur: विक्रमादित्य सिंह बोले- कांग्रेस सरकार बनी तो रामपुर को बनाएंगे जिला

Fri, 04 Nov 2022 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 08:33 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस सरकार बनने पर रामपुर को जिला बनाने की बात कही है। चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को तकलेच में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said that Rampur will be made a district if Congress government is formed
कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस सरकार बनने पर रामपुर को जिला बनाने की बात कही है। चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को तकलेच में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिलाया। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर कुल्लू और किन्नौर जिले के लोगों सहित अन्य लोगों की सहमति से रामपुर को जिला बनाएंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर को जिला केवल कांग्रेस पार्टी ही बना सकती है।

भाजपा प्रदेश में कभी भी कोई जिला नहीं बना सकती। उन्होंने भाजपा पर क्षेत्रवाद की राजनीति करने और चुनावी शिगूफे छोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में 14 लाख युवा बेरोजगार हैं। भाजपा सरकार रोजगार देने में नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में हमेशा रामपुर में कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर विस में विधायक नंद लाल ने विपक्ष में रहते हुए भी विभिन्न विकास कार्यों पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च करवाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed