फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya singh said that National, international players should get the command of sports associations

Shimla News: विक्रमादित्य बोले- राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए खेल संघों की कमान

Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी खेल संघ का अध्यक्ष बनाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की सरकार ने इस संदर्भ में नियम तय किए थे। राज्यपाल से इन नियमों को मंजूरी नहीं मिली थी। इसमें कुछ राजनीति भी हुई थी। 

विज्ञापन
Vikramaditya singh said that National, international players should get the command of sports associations
युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खेल संघों का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे। खिलाड़ियों के हाथ में ही खेल संघों की कमान रहनी चाहिए। दो बड़े महकमा मिलने के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी खेल संघ का अध्यक्ष बनाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की सरकार ने इस संदर्भ में नियम तय किए थे। राज्यपाल से इन नियमों को मंजूरी नहीं मिली थी। इसमें कुछ राजनीति भी हुई थी। अब जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ध्यान में इस मामले को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघों की एक रूल बुक होनी चाहिए। एक निर्धारित समय तक ही संघ के पदाधिकारियों को चुनने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन


राजनीति करने वाले इसमें नहीं आने चाहिए। अगर एक्ट में संशोधन की आवश्यकता पड़ी तो उस पर भी विचार करेंगे।   सोमवार को हुई बैठक में खेल कैलेंडर बनाने का फैसला लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का दायरा बढ़ाया जाएगा। पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर खेल गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। 2023-24 के बजट में खेल विभाग के लिए राशि बढ़ाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की जाएगी। कुश्ती, कबड्डी खो-खो, रस्साकसी को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपियाड करवाए जाएंगे। नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए यह बहुत जरूरी हो गया है। बेरोजगारी के चलते आत्महत्या के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम को भी ग्रामीण स्तर तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में बनाएंगे इंडोर स्टेडियम
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजधानी शिमला में उच्च स्तरीय इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। शहर में जमीन की कमी के चलते इसको लेकर दिक्कतें हैं। विभागीय अधिकारियों को उपयुक्त स्थान की तलाश करने को कहा है। इस स्टेडियम में हेल्थ क्लब, स्वीमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक की सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कटासनी में इंडोर स्टेडियम बन रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कटासनी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला लिया था। बाद में उसे मल्टीपर्पज स्टेडियम बनाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed