फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya singh said - Kangana is elder sister, but questions will be raised in the election field.

HP Politics: विक्रमादित्य सिंह बोले- कंगना बड़ी बहन, पर चुनाव मैदान में सवाल तो उठेंगे

Sat, 30 Mar 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 06:59 PM IST
सार

 कुल्लू और मंडी जिला में इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी आई तो उन्हें यहां की याद क्यों नहीं आई। क्या उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसी को भी कोई राहत पहुंचाई।

विज्ञापन
Vikramaditya singh said - Kangana is elder sister, but questions will be raised in the election field.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत में मेरी बड़ी बहन हैं। उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है लेकिन, चुनाव लड़ने पर सवाल तो उठेंगे। उनसे पूछा जाएगा कि जब कुल्लू और मंडी जिला में इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी आई तो उन्हें यहां की याद क्यों नहीं आई। क्या उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसी को भी कोई राहत पहुंचाई। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बेटी सिर्फ चुनाव के समय बेटी नहीं होती।

विज्ञापन

विज्ञापन


अच्छे और बुरे दिनों में भी वह बेटी ही होती है। जब हम चुनाव में उतरेंगे तो लक्ष्मण रेखा को कभी नहीं लांघेंगे। देव परंपरा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। अगर कोई कंगना पर गलत टिप्पणी करेगा तो मैं सबसे पहले उस व्यक्ति का विरोध करूंगा। विक्रमादित्य ने कहा कि कंगना रणौत का मनाली में घर है, वहां पतलीकूहल में पुल ढह गया था। क्या वह एक दिन भी अपने शेड्यूल से समय निकालकर लोगों से मिलने आईं। सरकाघाट में भी उनका घर है, बीते साल बरसात के दौरान वहां सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहां सांसद प्रतिभा सिंह गईं थीं। कहा कि कंगना को प्रत्याशी बनाने से भाजपा नेताओं में रोष है। भाजपा के जो कर्मठ नेता हैं, उनकी भावनाओं की कद्र होनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का खलल, कंगना के कार्यक्रम स्थगित, कार्यकर्ताओं से घर में की मुलाकात
उधर, मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने अपने गृह हलके में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। शनिवार से कंगना ने नुक्कड़ सभाओं और स्वागत के बहाने प्रचार का आगाज करना था, लेकिन इसमें मौसम ने खलल डाल दिया। शनिवार को उन्होंने घर में ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कंगना के पक्ष में फिलहाल स्थानीय भाजपा विधायक दिलीप ठाकुर और भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। परिजन फ्रंट फुट के बजाय अभी पर्दे के पीछे ही नजर आ रहे हैं। फिलहाल कंगना यह कोशिश कर रही हैं कि लोग उन्हें बाॅलीवुड क्वीन की बजाय अपनों के बीच की मानकर आशीर्वाद दें। यह भी कोशिश कर रहीं है कि लोग यह न समझें कि उनसे मिलना मुश्किल है। उधर, भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल ने बताया कि शनिवार को कंगना ने अपने घर में कार्यकर्ताओं से विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ मार्गदर्शन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed