फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh met Priyanka Gandhi, discussed govt and organization issues

हिमाचल: कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली पहुंचे विक्रमादित्य, प्रियंका से मिले

Mon, 17 Feb 2025 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 09:47 PM IST
सार

कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh met Priyanka Gandhi, discussed govt and organization issues
प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विक्रमादित्य ने प्रियंका वाड्रा को वायनाड से सांसद चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल से संबंधित सरकार और संगठन के मसलों पर भी विचार-विमर्श किया। शिमला जिला से मंत्रिमंडल में तीन कैबिनेट मंत्री है। संसदीय क्षेत्र शिमला में पांच मंत्री कैबिनेट में हैं। ऐसे में यह समन्वय किस तरह से बिठाया जाएगा। इस पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि किसी एक मंत्री को ड्राॅप कर अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद बड़ा बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू भी दिल्ली में हैं। उनका भी नए प्रभारी से मिलने का कार्यक्रम है। वह राजीव शुक्ल व केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से भी संगठन के मसलों पर चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा होने जा रहा है। ऐसे में उनके स्थान पर किसी अन्य को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंडी और शिमला जिला से संबंध रखने वाले नेताओं का नाम अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed