फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh hit back at MP Asaduddin Owaisi's statement on Sanjauli Mosque construction case

Sanjauli Masjid Controversy: ओवैसी पर पलटवार, विक्रमादित्य बोले- हिमाचल मोहब्बत की दुकान

Thu, 05 Sep 2024 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2024 08:54 PM IST
सार

शिमला के संजौली में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh hit back at MP Asaduddin Owaisi's statement on Sanjauli Mosque construction case
सांसद असदुद्दीन ओवैसी, मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। बुधवार को विधानसभा सदन में मामले पर विधायक हरीश जनारथा और मंत्री अनिरुद्ध सिंह आमने-सामने हो गए। वहीं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है। हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से मामले पर सोशल मीडिया में दिए गए बयान पर पलटवार किया।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मोहब्बत है। यहां किसी के लिए नफरत नहीं है। समाज के हर वर्ग को आगे ले जाना हमारा दायित्व है। उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली इलाके में अवैध निर्माण का जो मामला है, उसमें सरकार ने संज्ञान लिया है। कल इस सबंध में विधानसभा में भी वक्तव्य दिया है, जिसमें स्पष्ट तरीके से कहा गया कि सरकार किसी भी तरीके के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह मामला एमसी कोर्ट में लंबित है और काफी समय से इसकी सुनवाई चल रही है। कोर्ट के फैसले अनुसार सरकार की ओर से इसमें कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक देवभूमि है। हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है, जहां पर पूर्व कांग्रेस सरकार ने धर्मांतरण का कानून लागू किया।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला शहर के लोगों की चिंता है कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से कुछ लोग आ रहे हैं। यह लोग यहां पर झूठी पहचान के साथ काम कर रहते हैं। इसे कानून व्यवस्था की दृष्टि से देखे जाने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति बाहरी राज्य से हिमाचल में आकर झूठी पहचान से काम करे, यह प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है। इस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। पहला अधिकार रोजगार का हिमाचल के लोगों का बनता है। बाहर के लोगों का भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। सबको साथ लेकर आगे चलना व सबके हित साधना सरकार का दायित्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ये कहा था
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर राज्य के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के विधानसभा में दिस बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा- क्या हिमाचल की सरकार बीजेपी की है या कांग्रेस की? हिमाचल की मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत! ये वीडियो में हिमाचल के मंत्री भाजपा की जुबान में बोल रहे हैं।


असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर सीएम ने ये कहा
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि संविधान के मुताबिक भारत में कोई भी कहीं भी रह सकता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी समुदाय का कोई भी व्यक्ति परेशान न हो। हम इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
 

भाजपा की टीम बी हैं असदुद्दीन ओवैसी: अनिरुद्ध सिंह 
हिमाचल प्रदेश सरकार में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी तो खुद ही भारतीय जनता पार्टी की टीम बी हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के मुद्दों को नहीं समझते हैं और उनकी राजनीति सिर्फ एक समुदाय पर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार विकास की राजनीति करती है और यहां हर काम कानून के मुताबिक होता है। कहा कि यह मुद्दा मंदिर और मस्जिद का नहीं है, बल्कि इमारत के अवैध और वैध होने का है। उन्होंने कहा कि यहां पर अवैध रूप से निर्माण हुआ है और ऐसे में सरकार इस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करवाएगी।  

उन्होंने कहा कि इस पर असदुद्दीन ओवैसी को राजनीति करने की जरूरत नहीं है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह उनका निजी तौर पर सम्मान करते हैं, लेकिन वे समुदाय विशेष की राजनीति करते हैं और उन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में लंबे वक्त से मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं।  यहां कभी कोई परेशानी नहीं हुई।  उन्होंने कहा कि अब अचानक से यहां बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है।  उन्होंने कहा कि भारी राज्यों से आने वाले में हिंदू-मुसलमान का भेद नहीं है, बल्कि यह सिर्फ सही तरह सत्यापन के साथ प्रदेश में आने की बात है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों और अन्य भारी राज्यों से यहां लोग आ रहे हैं। यही नहीं, कई दूसरे देशों के नागरिक भी यहां आ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच करवाई जाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed