वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी की जिम्मेवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को बतौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी जिले की जिम्मेवारी दी गई है। इसी तरह से पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली को चंबा जिले का दायित्व दिया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले ये जिम्मेवारी अहम मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को यह दायित्व बांटे हैं। कांग्रेस ने जिलों में महासचिव और उपाध्यक्ष की तैनाती दी है। रघुवीर सिंह बाली चंबा जिले के महासचिव और चंद्र कुमार इस जिले के उपाध्यक्ष होंगे।
इन नेताओं को भी सौंपी कमान
सुनील शर्मा कांगड़ा जिले के महासचिव और रामलाल ठाकुर उपाध्यक्ष, रामल कुमार को नूरपुर जिला महासचिव और हरभजन सिंह भज्जी उपाध्यक्ष, संजय अवस्थी देहरा का महासचिव और अनीता वर्मा उपाध्यक्ष, सुंदर ठाकुर पालमपुर जिला महासचिव और बीरूराम उपाध्यक्ष, धर्मवीर धामी कुल्लू के महासचिव और हर्ष महाजन उपाध्यक्ष, विक्रमादित्य मंडी जिला महासचिव और गंगूराम मुसाफिर उपाध्यक्ष, विनय कुमार ऊना महासचिव और लखविंद्र राणा उपाध्यक्ष, हर्षवर्धन चौहान बिलासपुर के महासचिव और पवन काजल उपाध्यक्ष, अजय महाजन जिला सोलन के महासचिव और वीरेंद्र धर्माणी उपाध्यक्ष, नरेश चौहान सिरमौर के महासचिव और प्रकाश चौधरी उपाध्यक्ष, कैलाश पराशर शिमला ग्रामीण के महासचिव और अजय बहादुर सिंह उपाध्यक्ष, मनमोहन कटोच शिमला शहरी के महासचिव और वीरेंद्र धर्माणी उपाध्यक्ष, रवि कुमार किन्नौर जिले के महासचिव और केयर सिंह खाची उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा कांग्रेस संगठन व प्रशासन का कार्यभार देखेंगे, जबकि सचिव हरिकृष्ण हिमराल प्रदेशाध्यक्ष की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करेंगे।