{"_id":"66a78ff16b2de22a3d0b6ed4","slug":"vijender-won-gold-in-national-kick-boxing-selected-for-asian-championship-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेशनल किक बॉक्सिंग में विजेंद्र ने जीता गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेशनल किक बॉक्सिंग में विजेंद्र ने जीता गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन
Tue, 30 Jul 2024 11:35 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:35 AM IST
सार
नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के विजेंद्र ने 79 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल जीता है। विजेंद्र कुमार जिला मंडी की तहसील बलद्वाड़ा की खुडला पंचायत के निवासी हैं।
विज्ञापन
गोवा में आयोजित स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपना मेडल दिखाते हुए विजेंद्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के विजेंद्र ने 79 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल जीता है। विजेंद्र कुमार जिला मंडी की तहसील बलद्वाड़ा की खुडला पंचायत के निवासी हैं। प्रतियोगिता गोवा में 24 से 28 जुलाई को आयोजित हुई। बेहतरीन खिलाड़ी विजेंद्र ने नेशनल किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिला और हिमाचल का नाम रोशन किया है। अब उनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन वियतनाम में होगा। इसमें वे भारतीय किक बॉक्सिंग टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
भारत के किक बॉक्सिंग संघ के मुख्य सचिव डॉक्टर संजय यादव और कोच हंसराज शर्मा ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी है। विजेंद्र पिछले 15 साल से भारतीय थल सेना में कार्यरत हैं। इन्होंने सेना से आर्मी, सर्विस, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इसके लिए उन्होंने कई पदक जीते हैं। वह सेना में फिजिकल ट्रेनर और राष्ट्रीय रेफरी थर्ड डन ब्लैक बेल्ट हैं। विजेंद्र ने युवाओं को संदेश दिया है कि वे नशे से दूर रहें और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें। अपनी इस कामयाबी का श्रेय उसने अपने पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह व सेना के अधिकारियों और अपने साथियों को दिया है।
विज्ञापन